Pathaan Promotion: द कपिल शर्मा शो में फिल्म 'पठान' का नहीं करेंगे प्रमोशन, शाहरुख खान ने बताई वजह
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में हर हफ्ते फिल्मी सितारों के साथ- साथ देश की कई बड़ी हस्तियां भी आती रहती हैं. फिल्मी सितारे द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में आकर टीम के साथ मस्ती-मजाक करते हैं. कई बार फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों का जमकर प्रमोशन भी करते रहते हैं. लेकिन वहीं इस बार शाहरुख खान द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म पठान (Pathaan) का प्रमोशन करने के लिए नहीं जा रहे हैं. किंग खान ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात को बताया है.
आपको बता दें कि, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और ट्विटर (Twitter) पर अपने फैंस से बात करने के लिए #AsKSRK सेशन भी चलाते रहते हैं. शाहरुख खान के इस सेशन में फैंस कई सवाल भी करते हैं. वहीं अब एक फैन ने बादशाह से पूछा है कि, वह द कपिल शर्मा शो में इस बार जायेंगे या नहीं. फैन ने लिखा, सर कपिल शर्मा में नहीं आ रहे है क्या इस बार फैन के इस सवाल पर किंग खान ने कंफर्म किया है कि, वह द कपिल शर्मा शो में इस बार नहीं जाने वाले है.
Bhai seedha movie hall mein aaoonga wahin milte hain….#Pathaan https://t.co/kIfnZa6YOa
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 21, 2023
किंग खान ने जवाब देते हुये लिखा, 'भाई सीधा मूवी हॉल में आऊंगा, वहीं मिलते हैं. शाहरुख की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. जिसमें शाहरुख खान का शानदार एक्शन देखने को मिलेगा. इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. सलमान खान (Salman Khan) फिल्म पठान में कैमियो किरदार में नजर आने वाले हैं.